Galaga Wars अंतरिक्ष यान का आर्केड खेल है। इस खेल में खिलाड़ियों को खतरनाक एलियनों से अकाशागंगा को बचाना है। खेल के दिग्गजों इस वीडियो गेम से परिचित होंगे, और जिन्हें इसके बारे में नहीं पता, वे जान ले कि यह खेल की किंवदंती है।
Galaga Wars की नियंत्रण प्रणाली टचस्क्रीन के अनुकूल है। स्क्रीन पर टैप करने के बाद आप अंतरिक्ष यान को अपनी उंगली की दिशा में आगे ले जा सकते हैं। इसके अलावा आप स्क्रीन पर कभी भी दबा सकते हैं, सतत रूप से शूटिंग कर सकते हैं। जब कभी आप स्क्रीन पर से उंगली उठाएंगे, खेल स्वचालित रूप से रुक जाएगा।
खेल के हर स्तर में आपको कई एलिन दुश्मनों से लड़ना पड़ सकता है खेल के अगले स्तरों में जाने के लिए इनसे निपटना और मुश्किल हो जाएगा। सौभाग्य से, आप अलग तरह के बूस्टरों को उठा सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह आप अंतरिक्ष यान को बचा सकते हैं जो रैंकिंग में आपके साथ जुड़ सकते हैं।
Galaga Wars हर लिहाज़ से एक शानदार एसएचयूएमपी खेल है। इसमें लड़ने के लिए कई सारे दुश्मन हैं, विस्फोट, और हर बार चमकती लाइटें हैं। खेल की बात की जाए, तो यह यथार्थ और अच्छी तरह से विकसित कंट्रॉल का चैंपियन है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Galaga Wars के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी